Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2018

चोट के कारण जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर, शार्दुल और दीपक को मिल सकता है मौका

इंग्लैंड के खिलाफ दौरा शुरू करने से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। उसकी पेस बैटरी के मुख्य सदस्य जसप्रीत बुमराह और ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर चोट के कारण मंगलवार से शुरू हो रही टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शार्दुल ठाकुर और दीपक चहर टीम में शामिल किए जा सकते हैं। बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ मालाहाइड मैदान में हुए मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान बुमराह के बाएं अंगूठे में चोट लग गई थी। इस कारण अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज में बाहर बैठना पड़ेगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tSVwjQ

अाकाश अंबानी अौर श्लोका मेहता की सगाई, पार्टी में बॉलीवुड हस्तियों समेत कई राजनेता पहुंचे

रिलाइंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी (27) और हीरा कारोबारी रसैल मेहता की सबसे छोटी बेटी श्लोका मेहता (28) की सगाई शनिवार देर रात हुई। इस कार्यक्रम में केन्द्र मंत्री रविशंकर प्रसाद, एनसीपी के शरद पवार, सीएम देवेन्द्र फडनवीस और उघोगपति रतन टाटा पहुंचे। वहीं सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजली समेत बॉलीवुड हस्तियों में रणवीर कपूर, उनकी मां नीतू, करण जौहर, काजाेल, रेखा, आमिर खान, किरण राव और फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी भी शामिल हुए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KxyvNK

फीफाः प्री-क्वार्टर फाइनल में रूस और स्पेन का मुकाबला आज, डेनमार्क के खिलाफ क्रोएशिया के लुका मोड्रिक पर होगी नजर

फुटबॉल विश्व कप में रविवार को प्री-क्वार्टर फाइनल स्टेज के दो मुकाबले होंगे। पहला- स्पेन और रूस और दूसरा क्रोएशिया और डेनमार्क के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच में जीतने वाली टीमें आखिरी 8 में जगह बनाएंगी, जबकि हारने वाली टीम का विश्व कप में सफर खत्म हो जाएगा। रूस विश्व कप में पहली बार अगले दौर में पहुंचा है। हालांकि तत्कालीन सोवियत संघ ने 8 बार अगले दौर में जगह बनाई थी। 2010 का चैम्पियन स्पेन ने 10वीं बार दूसरे दौर में जगह बनाई है। क्रोएशिया की टीम 20 साल बाद अगले दौर में पहुंची है। डेनमार्क 16 साल बाद अगले दौर में पहुंचा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lGYZOC

विश्व कप: प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का मुकाबला उरुग्वे से थोड़ी देर में, 4 गोल करने वाले रोनाल्डो पर सबकी नजर

विश्व कप के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल में पुर्तगाल का मुकाबला उरुग्वे से थोड़ी देर में होगा। दोनों टीमों के बीच विश्व कप में ये पहली भिड़ंत होगी। इससे पहले उरुग्वे के खिलाफ पुर्तगाल ने 2 मैच में 1 जीते हैं और 1 ड्रॉ रहा। 1972 के बाद से दोनों टीमें कभी आमने-सामने नहीं हुई। इस मैच में सबकी नजरें पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर होगी। जिन्होंने 3 मैच में एक हैट्रिक सहित 4 गोल किए हैं। उरुग्वे 1986 के बाद से चार बार प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंचा है, जिसमें 3 बार जीत हासिल की है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MBgYSd

विश्व कप: प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस से थोड़ी देर में, 40 से किसी दक्षिण अमेरिकी देश से नहीं हारा फ्रांस

विश्व कप के पहले प्री-क्वार्टर फाइनल में शनिवार को अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस से थोड़ी देर में होगा। अर्जेंटीना ने शुरुआती एकदाश में गोंजालो हिगुएन और पेवोन को शामिल नहीं किया। जबकि, फ्रांस की टीम पॉल पोग्बा और एमबाप्पे की वापसी हुई है। फ्रांस अपने ग्रुप में शीर्ष पर रही थी और अर्जेंटीना दूसरे पायदान पर थी। फ्रांस ने अपने ग्रुप में एक भी मैच नहीं गंवाया। जबकि, अर्जेंटीना को एक हार का सामना करना पड़ा था। विश्व कप दोनों टीमें 1978 के बाद पहली बार आमने-सामने होंगी। तब अर्जेंटीना ने फ्रांस को 2-1 से हराया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yWMo3i

हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी में नीदरलैंड के खिलाफ भारत का मैच थोड़ी देर में, फाइनल खेलने के लिए जीत जरूरी

भारत और मेजबान नीदरलैंड के बीच थोड़ी देर में यहां हॉकी चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला होना है। भारतीय हॉकी टीम ने पिछले मैच में बेल्जियम से ड्रॉ खेला। वहीं आज ही एक अन्य मैच में अर्जेंटीना के खिलाफ मैच में ऑस्ट्रेलिया हार गया। अंक तालिका में अर्जेंटीना के अब 5 मैच में 7 अंक हैं, जबकि भारत 4 मैच में इतने ही अंक हैं। हालांकि गोल अंतर के आधार पर भारत दूसरे जबकि अर्जेंटीना तीसरे नंबर पर है। वहीं नीदरलैंड के 4 मैच में 6 अंक हैं। ऐसे में यदि भारत को फाइनल में जगह बनानी है, तो वह यह तो मैच हर हाल में जीते अथवा ड्रॉ कराए। टूर्नामेंट के नियमानुसार, अंक तालिका में पहले दो स्थान पर रहने वाली टीमें खिताब के लिए भिड़ती हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tHWsrL

मलेशिया ओपन: फाइनल में नहीं पहुंच पाईं पीवी सिंधु, डिफेंडिंग चैम्पियन ताई यिंग ने हराया; श्रीकांत भी सेमीफाइनल में हारे

मलेशिया ओपन के सेमीफाइनल में भारत की पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत को हार का सामना करना पड़ा। डिफेंडिंग चैम्पियन चीनी ताइपे की ताई यिंग ने सिंधु को 21-15, 19-21, 21-11 से हरा दिया। वहीं, मेंस सिंगल्स में विश्व के सातवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत को 11वीं रैंकिंग वाले मोमोटा ने हरा दिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MBuF3u

'संजू' में रणबीर का काम देख खुश हुईं आलिया, पिता ऋषि भी बोले- आप कब शादी कर रहे हो?

एक्टर संजय दत्त की फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर की एक्टिंग की तारीफ आलिया भट्ट ने भी की। आलिया ने कहा कि 'संजू काफी बेहतरीन फिल्म है और इस फिल्म में सभी ने बेहतरीन काम किया है। रणबीर ने फिल्म में शानदार एक्टिंग की। मैं राजकुमार हिरानी की बहुत बड़ी फैन हूं और उनकी फिल्में देखने के लिए बेताब रहती हूं। संजू पैसा वसूल है।' आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tIVnA5

बेटी सोनम की फिल्म में रोमांस करेंगे अनिल और जूही, जानिए बॉलीवुड की 7 खास खबरें

अनिल कपूर और जूही चावला एक बार फिर साथ काम करने वाले हैं। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने दीवाना-मस्ताना, लोफर, बेनाम बादशाह और कारोबार में बेहद पसंद किया गया था। दोनों को एक बार फिर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में साथ करते देखा जा सकेगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Nb6av3

अमरनाथ यात्रा फिर शुरू, फिलहाल दो मार्गों बालटाल और पहलगाम से पैदल ही जा सकेंगे श्रद्धालू

करीब 20 घंटे तक स्थगित रहने के बाद अमरनाथ यात्रा शनिवार दोपहर फिर शुरू हो गई। हालांकि, फिलहाल दो मार्गों बालटाल और पहलगाम से पैदल यात्रियों को ही जाने की मंजूरी दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश की वजह से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं। झेलम नदी में भी जलस्तर तेजी से बढ़ा है। मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से मौसम पूरी तरह साफ हो सकता है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yUt4nt

'जिंदगी का मजा हमने बहुत कम लिया है अब वापस लौटा हूं जिंदगी भर का मजा लूंगा', संजय दत्त के दमदार डायलॉग और एक्शन सीन से भरा है 'साहब, बीवी और गैंगस्टर-3' का ट्रेलर

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म 'साहब, बीवी और गैंगस्टर-3' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में संजय 'गैंगस्टर' का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं जिम्मी शेरगिल 'साहब' और 'बीवी' के रोल में माही गिल हैं। 2.46 मिनिट के ट्रेलर में 58 साल के संजय जबरदस्त थ्रिलर-एक्शन सीन करते दिख रहे हैं। वहीं गैंगस्टर का रोल उनकी पर्सनैलिटी पर भी काफी जच रहा है। ट्रेलर में संजय ने बोले दो दमदार डायलॉग... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KxFCFF

रिलीज होने के एक दिन बाद ही 'संजू' फेसबुक पर हुई लीक, कल सलमान के फैंस ने उड़ाई थी अफवाह

संजय दत्त के जीवन पर बनी 'संजू' फिल्म रिलीज होने के एक दिन बाद ही फेसबुक पर लीक हो गई। किसी फेसबुक यूजर ने 2 घंटे 28 मिनट की पूरी फिल्म को ऑनलाइन लीक कर दिया, जिसके बाद इसको काफी शेयर किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू टोरेंट पर भी लीक हो गई है, जो एचडी क्वालिटी में है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Nev9gO

धोनी ने बिना मैच खेले जीता लोगों का दिल, दूसरे टी20 में मैदान पर किट और ड्रिंक्स लेकर पहुंच गए माही

आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को डबलिन में खेले गए दूसरे टी20 मैच में एमएस धोनी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन मैदान के बाहर रहने के बावजूद उन्होंने ऐसा कुछ किया कि सबका दिल जीत लिया। दरअसल इस मैच में विराट ने कई रेगुलर प्लेयर्स को आराम देते हुए टीम की बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया। इसी वजह से धोनी को बाहर बैठाकर दिनेश कार्तिक को मौका दिया गया। हालांकि धोनी मैच में नहीं थे, लेकिन फिर भी कार्तिक से ज्यादा चर्चे उनके हो रहे हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yVSxwy

केआरके ने किया संजू का कंट्रोवर्शियल रिव्यू कहा- 'संजू' नहीं है बायोपिक फिल्म का नाम होना था दोस्ताना 2

केआरके ने 'संजू' की रिलीज के बाद कहा कि यह फिल्म संजय दत्त की बायोपिक नहीं है। इसमें न माधुरी हैं, न टीना मुनीम। कई किस्सों को भी तोड़-मरोड़कर दिखाया गया है। केआरके ने कहा है कि फिल्म का नाम 'संजू' की जगह 'दोस्ताना 2' होता तो ज्यादा अच्छा था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ndm8oD

FIFA WORLD CUP 2018: आज प्री-क्वार्टर फाइनल में फ्रांस और अर्जेंटीना का मुकाबला

फुटबॉल वर्ल्ड कप में आज एक बेहद रोचक मुकाबला होने जा रहा है। अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस से है। असल विश्व कप की शुरुआत सही मायने में अंतिम-16 दौरे से शुरू होगी। हर टीम को हर दौर में अपने विश्व कप जीतने के सपने को पूरा करने का एक मौका मिलेगा। अगर हार मिली तो सपना टूटेगा और अगर जीत मिली तो ट्रॉफी की तरफ एक कदम बढ़ेगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tEkKTQ

क्यूट वीडियो: खेलते-खेलते खिलखिलाकर हंस पड़ी फ्रेंड, कन्फ्यूज तैमूर नहीं समझ पाए वजह, इधर-उधर देखते रहे

डेढ़ साल के तैमूर अली खान इन दिनों पेरेंट्स सैफ अली खान और करीना कपूर के साथ लंदन में वेकेशन मना रहे हैं। रोडीज फेम रणविजय भी पत्नी प्रियंका वोरा और डेढ़ साल की बेटी कायनात के साथ वहां पहुंचे हैं। इस वेकेशन की सबसे दिलचस्प बात है तैमूर और कायनात की क्यूट बॉन्डिंग। कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर आए हैं, जिनमें दोनों लंदन के पार्क में खेलते दिखाई दे रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में दोनों सी-सॉ पर झूल रहे हैं। तभी किसी बात पर कायनात खिलखिलाकर हंस पड़ती हैं और तैमूर उन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं। उनके चेहरे के भाव देखकर यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वे कायनात की हंसी का कारण समझ नहीं पा रहे हैं? वे कुछ देर इधर-देखते हैं और फिर झूलने में बिजी हो जाते हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KtGtHH

सलमान की फिल्म के लिए टाइगर की गर्लफ्रेंड कर रहीं मेहनत, सर्कस में ले रही हैरतअंगेज स्टंट करने की ट्रेनिंग

टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी इन दिनों मुंबई के एक सर्कस में ऊंची छलांग लगाने की ट्रेनिंग ले रही है। इसका वीडियो भी दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। दरअसल, दिशा ये सारी मशक्कत सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के लिए कर रही हैं। फिल्म में दिशा का किरदार ट्रैपीज आर्टिस्ट का है। फिल्म में दिशा को कई हैरतअंगेज स्टंट्स करने है और आग के साथ करतब भी दिखाना है। खबरों हैं कि दिशा को और परफेक्ट ट्रेनिंग देने के लिए इंटरनेशनल लेवल के ट्रैपीज आर्टिस्ट अली को बुलाया जा रहा है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IE6dfj

अनुष्का-रणबीर का 'संजू' वाला एक सीन लीक, वीडियो में रणबीर बोले- मेरी स्टोरी एकबार सुन लीजिए, महीनेभर में सरेंडर करना है फिर लौटू या नहीं

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाने शुरु कर दिए हैं। फिल्म 2018 की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। साथ ही हिरानी और रणबीर के करियर में इस फिल्म ने पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। इसी बीच फिल्म का एक सीन लीक हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KtI6VE

जिसकी बॉलिंग देख धोनी ने कहा था- अच्‍छा बॉल कर रहा है तू, पेस भी बढ़ गया है तेरा और यॉर्कर्स भी अच्‍छे जा रहे हैं, अब उसी सिद्धार्थ कौल ने धोनी से पाई डेब्यू कैप

आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार को डबलिन में हुए सीरीज के दूसरे और आखिरी टी20 मैच में भारत ने मेजबान टीम को 143 रन से हरा दिया। विराट की कप्तानी में हुए इस मैच में भारत की ओर से सिद्धार्थ कौल ने अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया। कौल राइट आर्म मीडियम पेसर बॉलर हैं, जो डोमेस्टिक क्रिकेट में पंजाब से खेलते हैं। खास बात ये है कि कौल को डेब्यू कैप उन्हीं एमएस धोनी के हाथों मिली, जिन्होंने कौल की बॉलिंग देख उनकी जमकर तारीफ की थी। इसके अलावा कम क्रिकेट फैन्स ही ये बात जानते होंगे कि सिद्धार्थ और विराट ने अंडर 19 वर्ल्ड कप भी साथ खेला था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kp7lcI

क्या आपने सुने रणबीर कपूर की 'संजू' के 5 जबरदस्त डायलॉग, पहले दिन फिल्म ने कमाए 35 करोड़

रणबीर कपूर स्टारर 'संजू' 2018 की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.75 करोड़ की कमाई की है इसी वजह से ये राजू हिरानी और रणबीर की भी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। आइए एक नजर डालते हैं 'संजू' के 6 चुनिंदा डायलॉग्स पर... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KCy3KA

आज पैन कार्ड को आधार से लिंक करने का आखिरी दिन, 4 स्टेप्स में जानिए पैन के आधार कार्ड से कैसे करें लिंक

आज पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने का आखिरी दिन है। अगर आपने अब तक ये काम नहीं किया तो आज जरूर कर लें। पिछले साल केंद्र सरकार ने पैन कार्ड के लिए 12 अंकों वाले बायोमैट्रिक आधार कार्ड को जरूरी कर दिया था। यहां जानिए आप अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक कैसे कर सकते हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IDQVaq

पेरेंट्स को याद कर रो पड़ीं माधुरी दीक्षित, खोला दिवंगत पापा की जिंदगी का सबसे दर्द भरा राज

माधुरी दीक्षित हाल ही में रियलिटी शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पेरेंट्स को याद कर रो पड़ीं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे पेरेंट्स के बारे में बात कर रही हैं। उनके मुताबिक, 'मेरे फादर तब 8 साल के थे, जब उन्हें सुनाई देना बंद हो गया था। हम जब भी डांस करते थे, तब वो वहां आकर बैठ जाते थे। मेरे पापा और मॉम दोनों ने मुझे सपोर्ट किया है। दोनों मेरी स्ट्रेंथ रहे हैं, मेरे पिलर रहे हैं। मुझे उनकी बहुत याद आ रही है।' यह कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू छलक उठे। बता दें कि माधुरी के पिता शंकर दीक्षित इंजीनियर थे। 2013 में 91 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2IDQKfg

संजय दत्त के लिए वाइफ मान्यता का इमोशनल मैसेज, संजय की बच्चों के साथ फोटो शेयर कर लिखा- 'रूक जाना नहीं तू कहीं हार के'

फिल्म 'संजू' के रिलीज पर संजय दत्त की वाइफ मान्यता ने उनके लिए एक इमोशनल मैसेज पोस्ट किया। मान्यता ने इंस्टाग्राम पर संजय और दोनों बच्चों बेटा शहरान और बेटी इकरा की फोटो शेयर कर लिखा, 'रूक जाना नहीं तू कहीं हारके, कांटो पर चलके मिलेंगे साए बहार के'। बता दें कि मान्यता हमेशा संजय के साथ एक पिलर की तरह खड़ी रही। जब संजय दत्त येरवडा जेल, पुणे से बाहर आए थे तो मान्यता उन्हें लेने जेल गई थी। संजय से शादी के बाद ये पहली बार था जब लोगों ने उन्हें देखा था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lMRq8Z

पहले दिन के हिसाब से रणबीर कपूर और राजू हिरानी के लिए सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई 'संजू'

'संजू' साल की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। इसने सलमान की रेस 3 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। पहले दिन फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 33 करोड़ की कमाई की है। ये राजू हिरानी और रणबीर कपूर की भी अब तक की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म है। इससे पहले राजू हिरानी की फिल्म पीके ने पहले दिन 26.63 करोड़ की कमाई की थी। इसी तरह पहले दिन की कमाई के हिसाब से रणबीर के लिए अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बेशरम थी। इसने पहले दिन 21.56 करोड़ की कमाई की थी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ICk0mM

फीफा वर्ल्ड कप में आज से शुरू हो रहा नॉकआउट राउंड, पहला मुकाबला अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच, ऐसा है प्री-क्वार्टर फाइनल का पूरा शेड्यूल

फीफा वर्ल्ड कप 2018 का लीग राउंड खत्म हो चुका है। 30 जून से राउंड ऑफ 16 के मुकाबले शुरू होंगे। इन 16 टीमों में सबसे ज्यादा 10 यूरोप की हैं। चार टीमें लैटिन अमेरिका और एक-एक एशिया और नॉर्थ अमेरिका की हैं। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले दुनिया के दो सबसे बड़े सितारों क्रिस्टियानो रोनाल्डो और लियोनेल मेसी के फैंस को उम्मीद थी कि फाइनल में इनकी भिड़ंत हो सकती है। लेकिन इन दोनों की भिड़ंत क्वार्टर फाइनल में ही मुमकिन है। इसके लिए भी पुर्तगाल को उरुग्वे की और अर्जेंटीना को फ्रांस की चुनौती से पार पाना होगा। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KiQ3xI

संजू के पहले दिन की कमाई का अनुमान 32 करोड़, रेस 3 को पीछे छोड़ बनी 2018 की हाइएस्ट ओपनर फिल्म

शोबिज के ट्रेड एनालिस्ट्स ने फिल्म को 2018 की हाईएस्ट ओपनिंग मूवी डिक्लेयर कर दिया है। इन सबके बीच सलमान की फिल्म 'रेस 3' इस रेस में पीछे हो गई है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kwec3a

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' देखने के बाद रो पड़ेंगी उनकी मां नीतू: शबाना आजमी, फिल्म देखने के बाद आमिर ने भी दिया रिएक्शन

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' शुक्रवार को रिलीज हुई है। वेटरन एक्ट्रेस शबाना आजमी ने यह फिल्म देखी और संजय दत्त का रोल कर रहे रणबीर कपूर के काम की तारीफ की। उनकी मानें तो अगर रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर यह फिल्म देखेंगी तो रो पड़ेंगी। उन्होंने ट्विटर पर ऋषि कपूर को मेंशन करते हुए लिखा, 'आपको रणबीर के काम पर गर्व होगा और नीतू तो खुशी से रो देंगी' आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MAXIUQ

एक ही सीन में कैसे बदल गई संजय दत्त को लगी चोट की जगह? रणबीर कपूर की 'संजू' में हुईं 5 Funny Mistakes

संजय दत्त की लाइफ पर बेस्ड मूवी 'संजू' 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म का टीजर और ट्रेलर आने के बाद से ही फिल्म को लेकर काफी बज था। इसके अलावा जहां मूवी के गाने कर हर मैदान फतेह, तू भी बढ़िया मैं भी बढ़िया और रूबी-रूबी काफी हिट हो चुके हैं, वहीं फिल्म में रणबीर कपूर और दूसरे कलाकारों की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lKhDFa

10 साल छोटे अमेरिकी सिंगर निक जोनास की 9वीं गर्लफ्रेंड हैं 35 साल की प्रियंका प्रियंका चोपड़ा, 8 Ex-गर्लफ्रेंड्स में एक 8 तो एक थी 14 साल बड़ी

35 साल की प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 25 साल के अमेरिकी सिंगर निक जोनास से अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे निक को डेट कर रही हैं और जुलाई अंत तक या फिर अगस्त में उनकी सगाई हो सकती है। हालांकि, खुद प्रियंका या निक या उनके फैमिली मेंबर्स की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई। लेकिन अगर यह सच है तो प्रियंका निक की 9वीं गर्लफ्रेंड होंगी। अमेरिकी वेबसाइट यूएस वीकली के आर्टिकल के मुताबिक, निक प्रियंका से पहले 8 लड़कियों को डेट कर चुके हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lKcQUi

रणबीर की फिल्म 'संजू' की रिलीज पर पापा ऋषि कपूर ने ट्वीट की फोटो, कहा - 4 एक्टर्स 1995 से ही फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे

ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर की मोस्टअवेटेड मूवी 'संजू' 29 जून को रिलीज हुई। फिल्म में रणबीर कपूर की एक्टिंग की चौतरफा तारीफ हो रही है। ऐसे में बेटे को मिल रही वाह-वाही से ऋषि कपूर भी काफी खुश हैं। ऋषि कपूर ने 90's की एक फोटो को लेकर ऐसा ट्वीट किया, जिसे देख हंसी आ सकती है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tSHf6w

विश्वकप में पहली बार आमने-सामने आ सकते हैं रोनाल्डो-मेसी, प्री-क्वार्टर फाइनल जीतने पर भिड़ेंगी पुर्तगाल-अर्जेंटीना

विश्व कप में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के बाद अर्जेंटीना और पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। 30 जून को अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस और पुर्तगाल का उरुग्वे से होगा। दोनों टीमें अगर अपने मैच जीत लेती है तो 6 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में दुनिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ी लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आमने-सामने होंगे। विश्व कप इतिहास में दोनों खिलाड़ियों की टक्कर अब तक नहीं हुई है। प्रदर्शन के हिसाब से इस बार रोनाल्डो काफी आगे हैं। उन्होंने 3 मैच में 4 गोल किए। वहीं, मेसी शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने में नाकाम रहे लेकिन, नाइजीरिया के खिलाफ आखिरी मैच में गोल दागकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N7rWjc

विश्वकप: प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का फ्रांस से मुकाबला आज, मेसी-ग्रीजमैन पर नजर; उरुग्वे से भिड़ेगी पुर्तगाल

विश्व कप में शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस और पुर्तगाल का सामना उरुग्वे से होगा। फ्रांस और उरुग्वे अपने ग्रुप में शीर्ष पर जबकि अर्जेंटीन और पुर्तगाल दूसरे पायदान पर थे। आज के दोनों मैच में विश्व कप के चार शीर्ष खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। अर्जेंटीना लियोनल मेसी के सामने फ्रांस के एंटोनियो ग्रीजमैन जबकि, पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सामने उरुग्वे के लुईस सुआरेज होंगे। इन चारों में सिर्फ ग्रीजमैन ही अब तक कोई गोल नहीं कर पाए हैं। 2016 यूरो कप में ग्रीजमैन ने सबसे ज्यादा 6 गोल किए थे। फ्रांस की टीम ये उम्मीद कर रही होगी कि नॉकआउट मुकाबलों में ग्रीजमैन फॉर्म में वापस लौट आए। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2NcRag7

खुदकुशी की कोशिश से लेकर बेस्ट फ्रेंड की गर्लफ्रेंड से फिजीकल रिलेशन बनाने तक, फिल्म 'संजू' में दिखे संजय दत्त की लाइफ के 5 शॉकिंग सीन

फिल्म 'संजू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के लिए रणबीर कपूर को क्रिटिक्स का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और उनकी एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। हम आपको बता रहे हैं फिल्म में दिखाए गए 5 ऐसे किस्से जो आपको शॉक्ड करने वाले हैं... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yXuVYs

संजू को देखने के बाद रणबीर कपूर को गले लगाकर फूट-फूटकर रोए संजय दत्त, खुद डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया खुलासा

'संजू' रिलीज से कुछ दिन पहले संजय दत्त को ये फिल्म दिखाई गई थी। फिल्म देखने के बाद संजय, रणबीर कपूर को गले लगाकर फूट-फूटकर रोने लगे थे। ये बात फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने एक इंटरव्यू में बताई है। हिरानी ने बताया- 'फिल्म देखते समय संजय के चेहरे के एक्सप्रेशन देखने लायक थे। फिल्म खत्म होने के बाद वो लगातार रो रहे थे। जब उन्होंने रणबीर को देखा तो उसे गले लगा लिया।' आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tKl4PY

मान्यता हैं, पारसी गर्लफ्रेंड भी हैं, लेकिन 'संजू' में नहीं दिखीं संजय दत्त से जुड़ी पांच अहम औरतें

संजय दत्त की बायोपिक 'संजू' में उनकी लाइफ से जुड़ी 5 महिलाओं का कहीं जिक्र तक नहीं। फिल्म में न तो उनकी बेटी त्रिशाला और न ही वाइफ ऋचा शर्मा और रिया पिल्लई के बारे में बताया गया है। इनके अलावा माधुरी दीक्षित और टीना मुनीम अंबानी के बारे में भी फिल्म में कुछ नहीं दिखाया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ySeY5K

विश्वकप में पहली बार आमने-सामने आ सकते हैं रोनाल्डो-मेसी, प्री-क्वार्टर फाइनल जीतने पर भिड़ेंगी पुर्तगाल-अर्जेंटीना

विश्व कप में ग्रुप स्टेज के मैच खत्म होने के बाद अर्जेंटीना और पुर्तगाल प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच चुका है। 30 जून को अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस और पुर्तगाल का उरुग्वे से होगा। दोनों टीमें अगर अपने मैच जीत लेती है तो 6 जुलाई को क्वार्टर फाइनल में दुनिया के दो सबसे बड़े खिलाड़ी लियोनल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो आमने-सामने होंगे। विश्व कप इतिहास में दोनों खिलाड़ियों की टक्कर अब तक नहीं हुई है। प्रदर्शन के हिसाब से इस बार रोनाल्डो काफी आगे हैं। उन्होंने 3 मैच में 4 गोल किए। वहीं, मेसी शुरुआती दो मुकाबलों में गोल करने में नाकाम रहे लेकिन, नाइजीरिया के खिलाफ आखिरी मैच में गोल दागकर उन्होंने फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2N7rWjc

'मसान' की एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने की 5 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड चैतन्य से शादी, बॉलीवुड से नहीं पहुंचा कोई सेलेब

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी ने ब्वॉयफ्रेंड एंड एक्टर चैतन्य शर्मा से शुक्रवार को शादी कर ली है। गोवा में हुई इस डेस्टिनेशन वेडिंग में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। सामने आई शादी की फोटो में श्वेता ने पिंक एंड गोल्डन कलर का लहंगा पहना तो वहीं चैतन्य महरून शेरवानी में दिखे। बता दें, कपल की 29 जून को ही हल्दी सेरेमनी हुई और इसी शाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दिल्ली के पूर्व चीफ सेक्रेटरी पी.के.त्रिपाठी की बेटी श्वेता... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tWRA1B

रवि शास्त्री की नजर में 1983 के मुकाबले 2011 वर्ल्ड कप की जीत थी ज्यादा मुश्किल, चैट शो में बताई वजह

पूर्व क्रिकेटर और टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री हाल ही में गौरव कपूर के चैट शो 'ब्रेकफास्ट विद चैम्पियन्स' में पहुंचे। जहां उनसे उनके क्रिकेट करियर और पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे गए। शो के दौरान गौरव ने टीम इंडिया के जीते दोनों वर्ल्ड कप को लेकर भी शास्त्री से एक सवाल पूछा। जिसके जवाब में उन्होंने साल 2011 क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत को 1983 के मुकाबले बड़ा बताया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MtlyBC

2008 से 2018 हो गया, साल बदले लेकिन नहीं बदले चांद नवाब : रियल और रील लाइफ के सारे वायरल वीडियो एक साथ

इंटरनेट की दुनिया में पाकिस्तान के चांद नवाब की रौनक कुछ ऐसी थी कि बॉलीवुड भी इंप्रेस हो गया। लेकिन चांद नवाब को सब्र कहां, वो फिर चमक उठे हैं। 2008 में पाकिस्तानी रिपोर्टर चांद नवाब का एक वीडियो सामने आया था। इसमें वो पीटीसी करते हुए बार-बार गलतियां कर रहे थे। ये इतना फनी था कि वारयल हो गया। इसकी पॉपुलैरिटी का आलम ये था कि सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में इस वाकये को दिखाया गया... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KjTILO

'सैराट' के दिल की धड़कन निकल गई और बन गई 'धड़क', लोग कह रहे करन जौहर से रीजनल सिनेमा को बचाओ, नए और पुराने गानों को देख फर्क समझ में आ जाएगा

फिल्म 'धड़क' के गाने 'झिंगाट..' को देखकर तो यही लग रहा है कि 'सैराट' के दिल की धड़कन निकालकर 'धड़क' बनाई गई है। ये आप 'झिंगाट..' का ओरिजनल सॉन्ग देखर तय कर सकते हैं। 'धड़क' के 'झिंगाट..' सॉन्ग में जाह्नवी कपूर कमजोर दिख रही है। सोशल मीडिया पर 'धड़क' का मजाक उड़ाया जा रहा है। लोग कह रहे हैं करन जौहर से रीजनल सिनेमा को बचाना पड़ेगा। फिल्म धड़क 20 जुलाई को रिलीज होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kvk0di

'आईफा, फिल्मफेयर भूल जाओ, रणबीर को मिलना चाहिए ऑस्कर', सोशल मीडिया पर 'संजू' के लिए प्यार लुटा रहे लोग

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'संजू' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को क्रिटिक्स का बेहद अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स भी रणबीर की एक्टिंग की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स के आ रहे ऐसे कमेंट्स... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yWSJf2

भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का एलान, मोर्गन को मिली कमान, चोट से जूझ रहे स्टोक्स की वापसी

इंग्लैंड ने अगले महीने भारत के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी 14 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है। टीम में बेन स्टोक्स की वापसी हो गई है, जो चोट की वजह से पिछली दो सीरीज नहीं खेल सके थे। भारत के खिलाफ सीरीज के लिए घोषित टीम लगभग वही है जिसने हाल ही में घरेलू सीरीज में ऑस्ट्रेलिया का 5-0 से सफाया किया था। टीम की कमान इयोन मोर्गन को दी गई है। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, एलेक्स हेल्स, जो रूट और जेसन रॉय जैसे धुरंधर टीम में शामिल है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2ID5niO

विश्व कप में मैच देखने के लिए मैराडोना को फीफा देता है 9 लाख रुपए, यात्रा और आवास भी फ्री: रिपोर्ट्स

रूस में हो रहे विश्व कप में अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान डिएगो मैराडोना अपने देश के मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई देते हैं। उनकी उपस्थिति को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें मैच देखने के लिए 9 लाख से ज्यादा रुपए दिए जा रहे हैं। 1986 में अर्जेंटीना को चैम्पियन बनाने वाले मैराडोना मैच के दौरान दर्शक दीर्घा में कई बार चिल्लाते हुए और अलग तरह से जश्न मनाते नजर आते हैं। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kwdqjj

भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना' में सपना चौधरी का हिंदी आइटम नंबर, ट्रेलर में दिखी 13 सेकंड की झलक

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अब भोजपुरी सिनेमा में आइटम नंबर करती दिखाई देंगी। रवि किशन, काजल रघवानी और शुभी शर्मा स्टारर 'बैरी कंगना 2' में उनका यह आइटम नंबर दिखेगा। खास बात है कि फिल्म भले ही भोजपुरी हो, लेकिन सपना पर फिल्माया गया सॉन्ग हिंदी में होगा। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें 13 सेकंड के लिए सपना के डांस की झलक भी दिखाई दे रही है। जल्दी ही पूरा गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया जाएगा। डायरेक्टर अशोक त्रिपाठी अत्री की यह फिल्म 6 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kw2eGE

भारत-आयरलैंड के बीच दूसरा टी-20 आज: बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है टीम इंडिया, विराट ने दिए थे संकेत

डबलिन. भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा और आखिरी टी‌-20 मैच शुक्रवार शाम को 8:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 'बेंच स्ट्रेंथ' को अजमा सकती है। ऐसा इसलिए ताकि इंग्लैंड के खिलाफ दौरे की शुरुआत करने से पहले उसके सभी खिलाड़ियों को पिच का अंदाजा हो जाए। पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 76 रन से हराया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Kt2xih

बैडमिंटन: मलेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में सिंधु ने मारिन को हराया, श्रीकांत भी सेमीफाइनल में पहुंचे

भारतीय की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मलेशिया ओपन के क्वार्टरफाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन को 22-20, 21-19 से सीधे सेटों में हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहले सेट में मारिन से पीछे 20-18 से पीछे होने के बावजूद सिंधु ने कड़ी टक्कर देते हुए 4 लगातार पाइंट्स स्कोर किए और पहले सेट में जीत हासिल की। इसके बाद अगले सेट में उन्होंने मारिन को कोई मौका नहीं दिया और पहले ही चरण में 7 पाइंट्स की अहम बढ़त हासिल कर ली। हालांकि, मारिन ने अंतिम मौकों पर वापसी की कोशिश की, लेकिन सिंधु ने आसानी से मैच पॉइंट हासिल कर लिया। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2lIRvuH

ऋषि कपूर ने सलमान, सैफ, अक्षय और अजय को कहा- थैंक यू, ये सभी तब से फिल्म का प्रचार कर रहे थे

ऋषि कपूर ने भले ही मजाकिया अंदाज में यह ट्वीट किया हो, लेकिन यह बात सच है कि 1993 में जब संजय को एक आतंकवादी की तरह पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब बॉलीवुड के सितारों ने इसका जमकर विराेध किया था। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KuxiTT

वीकेंड गॉसिप - करन जौहर ने कर दिया सैराट का कबाड़ा, सलमान के पास संजय लीला भंसाली के लिए टाइम नहीं

वीकेंड हाजिर है। यानी गॉसिप करने के लिए दो दिन की छुट्टी। तो किरण जैन और ओंकार कुलकर्णी इस वीडियो में बता रहे हैं इस वीकेंड किन मुद्दों पर गॉसिप हो रही है। मुद्दे कुछ यूं है - करन जौहर ने किया सैराट का कबाड़ा। संजय लीला भंसाली के लिए नहीं है सलमान के पास वक्त। और हिना खान काम पाने के लिए क्या-क्या कर रही हैं? आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2yUEqI3

भारत-आयरलैंड के बीच दूसरा टी20 आज, बेंच स्ट्रेंथ आजमा सकती है टीम इंडिया, लोकेश-कार्तिक को मिल सकता है मौका

भारत और आयरलैंड के बीच दूसरा और आखिरी टी‌-20 मैच शुक्रवार रात 8:30 बजे से यहां खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया 'बेंच स्ट्रेंथ' को आजमा सकती है। ऐसा इसलिए ताकि इंग्लैंड के खिलाफ दौरे की शुरुआत करने से पहले उसके सभी खिलाड़ियों को पिच का अंदाजा हो जाए। पहले टी-20 में भारत ने आयरलैंड को 76 रन से हराया था। पहले मैच के खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा था, 'हम मिडिलऑर्डर में कई प्रयोग करने जा रहे हैं। हम हर किसी को मैच में खिलाना चाहते हैं। हम उन्हें अपना खेल दिखाने का मौका देना चाहते हैं। दरअसल, कई खिलाड़ी दौरे पर जाते हैं, लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिलता।' आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2tO9dAA

बेटे रणबीर की 'संजू' रिलीज होते ही सामने आया ऋषि की फिल्म 'मुल्क' का टीजर, मुस्लिम बने ऋषि को नए लुक में पहचानना हुआ मुश्किल

रणबीर कपूर की फिल्म 'संजू' को क्रिटिक्स से लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तक तारीफे मिल रही हैं। इसी बीच रणबीर के पिता ऋषि कपूर की फिल्म 'मुल्क' की टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में मुस्लिम बने ऋषि को लंबी दाढ़ी वाले लुक में पहचानना थोड़ा मुश्किल हो रहा है वे इसमें काफी डिफरेंट नजर आ रहे हैं... आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KvWahm