Skip to main content

इंग्लैंड में 2014 की नाकामी के बाद कोहली ने दोगुनी रफ्तार से रन बनाए, 6 दोहरे शतक, 15 शतक लगाए

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम बुधवार को पांच टेस्ट की सीरीज का पहला मैच बर्मिंघम में खेलने उतरेगी। 2014 में पिछली बार हुई सीरीज में कप्तान विराट कोहली 5 टेस्ट में 134 रन ही बना सके थे। उस सीरीज में गेंदबाज रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने भी अर्धशतक लगाए, लेकिन कोहली ऐसा करने में नाकाम रहे। ये उनका विदेशी धरती पर सबसे खराब प्रदर्शन है। हालांकि, 2014 के उस दौरे के बाद कोहली के खेल में काफी बदलाव आया। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने तक उन्होंने 29 टेस्ट में 6 शतक की मदद से 1,855 रन बनाए थे। उनका औसत 38.64 का था। उसके बाद कोहली ने 37 टेस्ट खेले और 63.77 की औसत से 3,699 रन बनाए। इस दौरान 15 शतक भी लगाए, जिसमें 6 दोहरे शतक भी शामिल हैं।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KbROHT

Comments

Popular posts from this blog

TV के 'राम' पर FIR, बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

टीवी के राम के नाम से फेमस एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी वाइफ देबलीना बैनर्जी पर एक शख्स ने उसके साथ ठगी का आरोप लगाया है। एक्टर के खिलाफ राजस्थान के नोखा में मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरमीत और उनकी पत्नी देबलीना को इसकी जानकारी तब लगी जब पुलिस ने उन्हें थाने में हाजिर होने का समन भेजा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गुरमीत और देबलीना ने उसे बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपए लिए और बाद में मुकर गए। हालांकि, गुरमीत ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sEzYqr

अमिताभ बच्चन के गाने 'जानू मेरी जान..' पर वाइफ गौरी के साथ बिग बॉस Ex कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी ने किया डांस, Video वायरल

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे हितेन तेजवानी का वाइफ गौरी प्रधान के साथ एक वीडिया वायरल हो रहा है। ये वीडियो फैमिली वेडिंग का है, जिसमें हितेन-गौरी, अमिताभ बच्चन के गाने 'जानू मेरी जान मैं तुझपे कुर्बान...' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये गाना फिल्म 'शान' (1980) का है। हितेन-गौरी इन दिनों अमेरिका में एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने गए हैं। यहां पर उन्होंने संगीत सेरेमनी में कपल डांस किया। हितेन ने ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MZ1FUj

Mahima Chaudhary Birthday: महिमा चौधरी का जन्मदिन कल; शाहरुख के साथ दी थी परदेस जैसी हिट फिल्म

Mahima Chaudhary Birthday on 13 September: कुछ साल पहले तक पर्दे की खूबसूरत अदाकार रहीं महिमा चौधरी का गुरुवार को जन्मदिन है। महिमा के प्रोफाइल के मुताबिक, वो 45 साल की हो जाएंगी। महिमा चौधरी बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम वक्त में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का लोहा मनवाया। उनकी आवाज और डॉयलॉग डिलिवरी के लोग आज भी दीवाने हैं। हालांकि, अब महिमा फिल्मों में ना के बराबर ही नजर आती हैं। महिमा ने 1997 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ में लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और महिमा रातोंरात टॉप स्टार बन गईं थीं। इस फिल्म में उनके हीरो थे शाहरुख खान। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mm9py4