Skip to main content

चौथा टेस्ट: पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 19/0; इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 246 रन

चौथे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड को 246 रन पर समेटने के बाद भारत ने पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 19 रन बनाए। केएल राहुल 11 और शिखर धवन 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले सलामी बल्लेबाजों और मध्यक्रम के खराब प्रदर्शन के बावजूद इंग्लैंड ने सैम कुरेन के 78 और मोइन अली के 40 रनों की बदौलत पहली पारी में 246 रन बनाए। भारत के लिए बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट लिए। इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी और अश्विन ने 2-2 विकेट लिए। इशांत ने कप्तान जो रूट का विकेट लेकर अपने टेस्ट करियर के 250 विकेट पूरे किए। तेज गेंदबाजों में उनसे पहले सिर्फ कपिल देव और जहीर खान ही भारत के लिए यह आंकड़ा छू पाए थे।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2PkBOGA

Comments

Popular posts from this blog

TV के 'राम' पर FIR, बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

टीवी के राम के नाम से फेमस एक्टर गुरमीत चौधरी और उनकी वाइफ देबलीना बैनर्जी पर एक शख्स ने उसके साथ ठगी का आरोप लगाया है। एक्टर के खिलाफ राजस्थान के नोखा में मामला दर्ज कर लिया गया है। गुरमीत और उनकी पत्नी देबलीना को इसकी जानकारी तब लगी जब पुलिस ने उन्हें थाने में हाजिर होने का समन भेजा। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गुरमीत और देबलीना ने उसे बॉलीवुड में काम दिलाने के नाम पर 11 लाख रुपए लिए और बाद में मुकर गए। हालांकि, गुरमीत ने इस मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2sEzYqr

अमिताभ बच्चन के गाने 'जानू मेरी जान..' पर वाइफ गौरी के साथ बिग बॉस Ex कंटेस्टेंट हितेन तेजवानी ने किया डांस, Video वायरल

बिग बॉस के कंटेस्टेंट रहे हितेन तेजवानी का वाइफ गौरी प्रधान के साथ एक वीडिया वायरल हो रहा है। ये वीडियो फैमिली वेडिंग का है, जिसमें हितेन-गौरी, अमिताभ बच्चन के गाने 'जानू मेरी जान मैं तुझपे कुर्बान...' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये गाना फिल्म 'शान' (1980) का है। हितेन-गौरी इन दिनों अमेरिका में एक फैमिली वेडिंग में शामिल होने गए हैं। यहां पर उन्होंने संगीत सेरेमनी में कपल डांस किया। हितेन ने ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2MZ1FUj

Mahima Chaudhary Birthday: महिमा चौधरी का जन्मदिन कल; शाहरुख के साथ दी थी परदेस जैसी हिट फिल्म

Mahima Chaudhary Birthday on 13 September: कुछ साल पहले तक पर्दे की खूबसूरत अदाकार रहीं महिमा चौधरी का गुरुवार को जन्मदिन है। महिमा के प्रोफाइल के मुताबिक, वो 45 साल की हो जाएंगी। महिमा चौधरी बॉलीवुड की उन चुनिंदा एक्ट्रेसेस में से एक हैं जिन्होंने बहुत कम वक्त में अपनी अदाकारी और खूबसूरती का लोहा मनवाया। उनकी आवाज और डॉयलॉग डिलिवरी के लोग आज भी दीवाने हैं। हालांकि, अब महिमा फिल्मों में ना के बराबर ही नजर आती हैं। महिमा ने 1997 में आई सुभाष घई की फिल्म ‘परदेस’ में लीड रोल प्ले किया था। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी और महिमा रातोंरात टॉप स्टार बन गईं थीं। इस फिल्म में उनके हीरो थे शाहरुख खान। आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Mm9py4